फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मालरोड में नालियों के ऊपर लगे सुरक्षा जाल क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बना हुआ है खतरा
विज्ञापन

मसूरी। मालरोड में कई जगहों पर नालियों के ऊपर लोहे के जाल नहीं लगे हैं तो कुछ जगहों पर क्षतिग्रस्त हैं। इससे पैदल चलने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को खतरा बना हुआ है। कई जगहों पर नालियां भी क्षतिग्रस्त हैं। स्थानीय लोग लगातार नालियों के ऊपर सुरक्षा जाल लगाने और मरम्मत की मांग कर रहे हैं। सभासद अमित भट्ट एवं स्थानीय निवासी भरत सिंह, विजय प्रसाद और उम्मेद सिंह ने बताया कि मालरोड मसूरी की धड़कन है लेकिन लोनिवि इसका अच्छे से रखरखाव नहीं कर रहा है। महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के ठीक सामने नालियों के ऊपर कई जगह जाल नहीं लगे हैं। इससे स्कूली बच्चों को डर बना रहता है। पैदल यात्रियों के भी गिरने का खतरा बना रहता है। कुछ स्थानों पर जाल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मालरोड में बड़ी संख्या में पर्यटक पैदल घूमते हैं। ऐसे में नालियों के ऊपर जाल लगाना बहुत जरूरी है। लोनिवि के ईई राजेश कुमार ने बताया कि जहां भी नालियों के ऊपर जाली क्षतिग्रस्त होगी उसकी जल्द मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही जहां लोहे के जाल लगाए जाने है उनको शीघ्र लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें