फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फ्रीज जोन में वाहनों में जीपीएस की चेकिंग, वाहन संचालकों ने विरोध कर लगाए नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसुबह नौ बजे से ही परिवहन विभाग की तीन टीमें फ्रीज जोन में जीपीएस की चेकिंग के लिए उतर पड़ींI
विज्ञापन




घंटाघर और परेड ग्राउंड के आसपास सार्वजनिक यात्री वाहनों में जीपीएस की अनिवार्यता के नियम का पहले ही दिन सख्ती से पालन कराया गया। सुबह नौ बजे से ही परिवहन विभाग की तीन टीमें फ्रीज जोन में जीपीएस की चेकिंग के लिए उतर पड़ीं। लैंसडौन चौक से घंटाघर और परेड ग्राउंड के बीच सख्ती के साथ सार्वजनिक यात्री वाहनों में जीपीएस चेक किए गए।



80 वाहनों की चेकिंग में करीब 20 वाहनों में जीपीएस लगे मिले, अन्य 60 में जीपीएस नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इससे विक्रम-ऑटो चालकों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, लैंसडौन चौक पर विक्रम चालकों ने आरटीओ प्रवर्तन समेत परिवहन टीम का घेराव कर नारेबाजी की। परिवहन विभाग के अनुसार जीपीएस चेकिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि परिवहन विभाग ने घंटाघर और परेड ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सार्वजनिक यात्री वाहनों में जीपीएस की अनिवार्यता कर दी है। 16 फरवरी से बगैर जीपीएस लगे यात्री वाहन इस फ्रीज जोन में नहीं चल पाएंगे। इस नियम का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग की ओर से तीन टीमों का गठन किया गया। तीनों ही टीमें सुबह से वाहनों की चेकिंग के लिए निकल पड़ीं। परिवहन कर अधिकारी श्वेता, एमडी पपलाई और एआरटीओ राजेंद्र विराटिया के नेतृत्व में तीनों टीमों ने फ्रीज जोन में जीपीएस चेक किए। टीम को देखते ही सार्वजनिक वाहनों में अफरा-तफरी मच गई। वाहन चालक टीम से बचने के लिए वाहनों को खड़ाकर भागने लगे। लैंसडौन चौक पर बड़ी संख्या में विक्रम और ऑटो संचालक एकत्र होकर विरोध करने लगे। परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई। इससे फ्रीज जोन में परिवहन व्यवस्था चरमराई रही। यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। उधर, ई-रिक्शा संचालकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जीपीएस से राहत दिलाने की मांग की।







Iकुछ ने मांगा समय, कुछ ने कहा, जानकारी ही नहींI

टीमों ने चेकिंग की तो कई वाहन चालक टीम के सामने आकर समय मांगने लगे। कई वाहन चालकों ने कहा कि उन्हें थोड़ा समय और दिया जाए। वे लोग जल्द जीपीएस लगवा लेंगे। इस पर आरटीओ की ओर से ऐसे लोगों को समय देकर जीपीएस लगवाने के लिए कहा गया।





Iविक्रम चालक बोले- जबरन नहीं लगाएंगे जीपीएसI



विक्रम चालकों ने जीपीएस पर कोई समझौता करने से इन्कार कर दिया। कहा, विक्रमों में जीपीएस लगवाना व्यावहारिक नहीं है इसलिए वे लोग जीपीएस नहीं लगवाएंगे। कहा, इस पर जल्द बड़ी बैठक की जाएगी और विरोध के लिए रणनीति तैयार होगी।
विज्ञापन






Iनई गाड़ियों में लगा था कंपनी फिटेड जीपीएसI

चेकिंग के दौरान पाया गया कि नई गाड़ियों में कंपनी फिटेड जीपीएस लगा था। हालांकि, कई वाहन चालक उसका प्रयोग नहीं कर रहे थे। आरटीओ की ओर से चेतावनी दी गई कि अगर जीपीएस बंद मिला तो कार्रवाई की जाएगी।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें