फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खोद दी गईं लंढौर बाजार की सड़कें, दिनभर रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
I- पेयजल निगम डाल रहा पाइपलाइन, ऊर्जा निगम केबल कर रहा अंडर ग्राउंडI
विज्ञापन




लंढौर बाजार की सड़कों को पेयजल निगम और ऊर्जा निगम ने खोद दिया है। इसके चलते शनिवार को साउथ रोड पर दिनभर जाम लगा रहा। मालूम हो कि बाजार में पेयजल निगम पाइपलाइन डाल रहा है और उर्जा निगम बिजली की लाइन अंडरग्राउंड कर रहा है। साथ ही सीवरलाइन का भी कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी संदीप अग्रवाल ने कहा कि लंढौर बाजार में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। साउथ रोड में कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियां गलत तरीके से खड़ी कर दी हैं। कई दोपहिया वाहन भी खड़े हैं जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। कहा, साउथ रोड से इन वाहनों को हटाया जाए तब ही पर्यटकों को जाम से निजात मिलेगी। उर्जा निगम के सहायक अभियंता पंकज थपलियाल ने बताया कि लंढौर बाजार में 250 मीटर क्षेत्र में भूमिगत बिजली की लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। अगले चार दिन में कार्य पूरा कर दिया जाएगा। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता संदीप कश्यप ने बताया कि पानी की पाइपलाइन बिछाने के साथ स्थानीय लोगों की मांग पर कुछ स्थानों पर सीवर का काम भी किया जा रहा है। बताया, 29 फरवरी तक हर हाल में सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें