फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 99.14 लाख की लागत से होगा सड़क का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
लाकुई। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर की क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण की विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शुरुआत कराई। इस अवसर पर उन्होंने कहा राज्य योजना के तहत सड़कों का निर्माण 99.14 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। उन्होंने सड़क निर्माण का शिलान्यास करते हुए कहा प्रदेश सरकार आम जनमानस को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। सड़कों के निर्माण से लोगों को बेहतर व सुगम आवागमन उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा क्षेत्र की खराब सड़कों को क्रमवार ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। सभी गांवों में सड़कों की दशा ठीक कराने का उनका प्रयास निरंतर जारी है। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मीता सिंह, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ चौधरी, वीरता गुरुंग, नीरज कुमार, सुभाष कश्यप, रूपा कश्यप आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें