फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नेता बदले बार-बार, सड़क न बनी एक भी बार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकरीब एक दशक से गड्ढों से भरी सड़क से होकर गुजर रहे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन

I

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर को जाने वाली सड़क पिछले एक दशक से बदहाल पड़ी है। सड़क पर सौ के करीब छोटे-बड़े गड्ढे बने हुए है। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को रोजाना आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ रहीं हैं।
कॉलेज में करीब 1800 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। कई बार तो दोपहिया वाहनों से आने वाले छात्र-छात्राएं चोटिल भी हो चुके है। सड़क की मरम्मत का मुद्दा हर साल छात्रसंघ चुनाव में उठता है। लेकिन चुनाव के बाद मांग और प्रदर्शन के बाद मामला ठंडा हो जाता है। छात्र फिर पथरीली और गड्ढों से भरी सड़क से होते हुए वोट डालने और पढ़ाई करने के लिए महाविद्यालय जाते हैं।
विज्ञापन

I
I

Iकॉलेज में चुनाव हो रहे है। हर कोई सड़क बनाने की बात कर रहा है। जब चुनाव आते है तब सभी को याद आती है। उससे पहले सभी चुप रहते है। - अनुष्का त्यागी, छात्रा
I

I
I

Iकार्यक्रमों में बड़े-बड़े नेता और अधिकारी इसी सड़क से कॉलेज आते हैं। लेकिन उनको सड़क की जर्जर हालत नहीं दिखती है। हर साल चुनाव में छात्र नेता सड़क बनवाने के वादे करते है। लेकिन सड़क नहीं बनती है। - अरूण, छात्र
विज्ञापन

I

I
I

Iमहाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में हर साल दावे किए जाते है। लेकिन अब तक कोई अध्यक्ष या छात्र प्रतिनिधि सड़क की मरम्मत नहीं करवा पाया है। इस बार भी वादे किए जा रहे है। देखते हैं आगे क्या होता है। - विशाल शर्मा, छात्रI
I
I

Iशासन को सड़क की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। बजट स्वीकृत होते ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
I

I- अभय सिंह, अधिशासी अभियंता यूजेवीएनएलI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें