ये हैं सबसे खतरनाक इलाके
-डोईवाला में सौंग नदी के किनारे केशवपुरी बस्ती में बना नगर पालिका का कूड़ा डंपिंग जोन
-राजाजी पार्क में कांसरो रेंज का क्षेत्र
यह पक्षी एयरपोर्ट के आसमान में भरते हैं उड़ान
एयरपोर्ट प्रशासन को सौंपी रिपोर्ट में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ने तोते, कबूतर, चील, बाज, धनेश पक्षी, बगुला, हिमालयन ग्रिफन गिद्धों के मंडराने का जिक्र किया है।
पक्षी भगाने के लिए नई डिवाइस मंगाने की तैयारी
एयरपोर्ट पर बर्ड हिट की घटनाओं को देखते हुए रनवे के किनारे ऑपरेशन टाइम में दस से बारह लोगों को मुस्तैद किया जाता है। जोन गन और बर्ड लेजर गन से पटाखों की आवाज निकाली जाती है। ऊंचाई पर आवाज करने वाले पटाखे और रिफ्लेक्ट रिबन लगाए गए हैं। अब एयरपोर्ट प्रशासन अब एक ऐसी डिवाइस मंगाने की तैयारी में है। इससे एक ही समय पर अलग-अलग आवाजें निकालकर पक्षियों को भगाया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें...देहरादून: डीबीएस में रैगिंग से हड़कंप, छात्रों ने देर रात किया हंगामा-तोड़फोड़, वीडियो में दिखी क्रूरता
वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ने छह महीने के अध्ययन के बाद डोईवाला और कांसरों में दो स्थानों को चिह्नित किया है। यहां पक्षियों की मूवमेंट सबसे अधिक मिली है। बर्ड हिट के खतरे का कम करने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। एक नई डिवाइस भी मंगाई जा रही है। -प्रभाकर मिश्रा एयरपोर्ट निदेशक देहरादून एयरपोर्ट।