फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जनता बेचारी, दो अस्थायी जेई के भरोसे मोहनपुर सब डिवीजन जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएकमात्र स्थायी जेई का तबादला होने से नए कनेक्शन और मीटर लगवाने के लिए उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

I

I
I

Iअस्थायी एक जेई पर इंडस्ट्रियल एरिया तो दूसरे पर झाझरा क्षेत्र का दायित्वI

प्रेमनगर मोहनपुर सब-डिवीजन के 22 हजार उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी अब दो अस्थायी जेई के भरोसे है। डिवीजन में तैनात एकमात्र जेई का तबादला दूसरी जगह हो गया है। लेकिन अभी तक नया जेई डिवीजन को नहीं मिला है। जो दो अस्थायी जेई तैनात किए गए हैं। उनमें से भी एक के पास इंडस्ट्रियल सेलाकुई की जिम्मेदारी है। ऐसे में डिवीजन में आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रेमनगर मोहनपुर डिवीजन का क्षेत्र काफी बड़ा है। डिवीजन के 22 हजार उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी लंबे समय से एक ही जेई के पास थी। इससे उपभोक्ताओं को बिलिंग, मीटर लगाने, कनेक्शन लेने सहित विभिन्न कार्यों के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। डिवीजन में तैनात मात्र एक जेई का भी दूसरी जगह तबादला हो गया है। व्यवस्था के लिए फिलहाल अभी डिवीजन की ओर से दो अस्थायी जेई की व्यवस्था की है। लेकिन इनमें से एक जेई के पास सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया की जिम्मेदारी भी है। जबकि दूसरे को झाझरा स्टेशन की। ऐसे में यह दोनों जेई अपना क्षेत्र देखेंगे या डिवीजन के उपभोक्ताओं को यह बड़ा सवाल उठ गया है। नए जेई की तैनाती न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासी गीता बिष्ट, बीरू बिष्ट, एचसी पुरोहित ने चेतावनी दी है कि अगर तीन सितंबर तक नए जेई की तैनाती नहीं हुई तो ऊर्जा निगम का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iडिवीजन में तैनात जेई का ट्रांसफर दूसरी जगह हो गया है। जबकि अभी तक नया जेई नहीं मिला है। व्यवस्था बनाने के लिए फिलहाल दो अस्थायी जेई की व्यवस्था की गई है। स्थायी जेई के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। - मोहन मित्तल, अधिशासी अभियंता, मोहनपुर डिवीजनI




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें