फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिजली के फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकई इलाकों में भूमिगत की जा रही लाइनें, पुरानी लाइनों की जगह बंच केबिल भी लगाई जाएगीI
विज्ञापन




बिजली की निर्बाध आपूर्ति में फाल्ट, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्याओं से महानगरवासियों को जल्द निजात मिलने वाली है। ऊर्जा निगम की ओर से भूमिगत बिजली की लाइनों को बिछाया जा रहा है। शहरभर की पुरानी बिजली की लाइनों को बंच केबल में बदला जाएगा। इससे लाइन लॉस कम होगा और बिजली की निर्बाध आपूर्ति बनी रहेगी।



दरअसल, बरसात शुरू होते ही शहर में जगह-जगह फाल्ट और ट्रिपिंग होने से बिजली की आपूर्ति बाधित होती है। इससे उपभोक्ताओं को रोजमर्रा के कार्यों के निपटान में परेशानी होती है। कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। गर्मियों के दिनों में खासकर लो वोल्टेज की समस्या सबसे अधिक होती है। शहर के भंडारी बाग, मोथरोवाला, इंद्रानगर, अजबपुर कलां, पटेलरोड, परेड ग्राउंड, देहराखास आदि अन्य क्षेत्रों में फाल्ट और ट्रिपिंग की सबसे अधिक समस्या रहती है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता (शहर) राहुल जैन ने बताया कि शहर में भूमिगत बिजली की लाइनों को बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। बरसात के कारण लोनिवि से सड़क खुदाई की अनुमति नहीं मिल सकी, जिस कारण कार्य में विलंब हुआ है। बरसात बंद होते ही इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। साथ ही शहर में बिजली लाइनों के पुराने तारों की जगह बंच केबिल लगाई जाएंगी। अगले कुछ महीनों में इसका कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन








Iखराब खंभे, लाइनों और ट्रांसफार्मर को बदला जाएगाI

एससी राहुल जैन ने बताया कि आगामी दशहरा और दीपावली के त्योहार को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें शहर के चौक-चौराहों के साथ ही कॉलोनियों में खराब बिजली लाइनों, खंभों और ट्रांसफार्मर को चिह्नित किया जाएगा। जिसके बाद इन्हें दुरुस्त या फिर बदला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें