फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरबर्टपुर में फरवरी के अंत तक खुलेगा एमडीडीए का क्षेत्रीय कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएमडीडीए ने स्थान का किया चयन, नक्शा पास करवाने और सुनवाई के लिए अब नहीं जाना होगा देहरादूनI
विज्ञापन


मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का क्षेत्रीय कार्यालय हरबर्टपुर में खुलने जा रहा है। प्राधिकरण ने कार्यालय के लिए स्थान का चयन कर लिया है। रेंट एग्रीमेंट की प्रकिया पूरी होने के साथ फरवरी के अंत तक नए कार्यालय में कार्य शुरू हो जाएगा। कार्यालय खुलने के बाद स्थानीय लोगों को भवन का नक्शा पास करवाने, आपत्ति व अन्य मामलों की सुनवाई के लिए देहरादून नहीं जाना पड़ेगा।



पछवादून क्षेत्र के लोगों की सुविधा, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई के लिए एमडीडीए ने विकासनगर में कार्यालय खोलने का निर्णय लिया था। बीते साल अक्तूबर में किराए के भवन में कार्यालय खोलने की तैयारी शुरू हुई थी, लेकिन लंबे समय तक प्रशासन से किराए की दर नहीं मिल पाई। अब जिला प्रशासन की ओर से दर उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन




एमडीडीए के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने की प्रकिया अंतिम चरण में है। बताया कि हरबर्टपुर में राघव टावर में कार्यालय के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फरवरी के अंत तक कार्यालय में कामकाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन





I
I

Iक्षेत्रीय कार्यालय खोलने की प्रकिया अंतिम चरण है। कार्यालय के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। रेंट एग्रीमेंट की प्रकिया पूरी होने साथ कार्यालय स्थापित कर दिया जाएगा।
I

I
I

Iमोहन सिंह बर्निया, सचिव, एमडीडीएI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें