विधायक प्रीतम सिंह ने सोमवार को कांडीधार से हिवांई तक बनकर तैयार हुए मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में ही क्षेत्र का विकास हुआ है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद फिर से क्षेत्र में विकास की योजनाओं पर कार्य शुरू किया जाएगा। प्रीतम सिंह ने कहा कि जब भी भाजपा की सरकार बनी है तो चकराता विधानसभा के साथ अन्याय किया गया। कांग्रेस की सरकारों ने क्षेत्र में युवाओं के लिए स्टेडियम, शिक्षण संस्थान, स्कूल-काॅलेज, अस्पताल आदि बनाए। इसके अलावा क्षेत्र के गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किया। कहा कि हाल में बनकर तैयार हुई सड़क से क्षेत्र के गांव कांडीधार, रेटाड़, खोलरा, हिवांई के लोगों को सुविधा मिलेगी। इस दौरान शमशेर सिंह, मातबर सिंह चौहान, चतर सिंह चौहान, बलबीर सिंह, सरदार सिंह, कृपाल सिंह, सूरत सिंह, भरत सिंह चौहान, संतराम चौहान, चतर सिंह रावत, फकीरा चौहान, प्रताप सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद