फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पोस्टमार्टम में दंपती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
टर्नर रोड स्थित घर में मृत पाए गए दंपती के शवों के पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने डॉक्टरों की सलाह पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के जहर खाकर आत्महत्या की है। हालांकि, अब विसरा जांच रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकता है।
विज्ञापन

क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के टर्नर रोड स्थित एक घर में सहारनपुर निवासी काशिफ और उसकी पत्नी अनम मृत पाए गए थे। उनका पांच दिन का नवजात भी दोनों शवों के बीच पड़ा बिलख रहा था। घर के अगले दरवाजे पर बाहर से ताला लटका हुआ था। जबकि, पीछे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजे की जाली काटकर शवों को बरामद किया था। इस स्थिति में यह आत्महत्या का मामला ही माना जा रहा है। इस बीच कुछ कारण भी सामने आ रहे थे। काशिफ की पहली पत्नी नूसरत ने बताया था कि काशिफ के ऊपर पांच लाख रुपये का कर्ज था। इस कर्ज को चुकाने के लिए वह परेशान था। इसके लिए उसने नूसरत से शनिवार रात को बात भी की थी कि वह घर आ रहा है। दोनों शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। एसओ क्लेमेंटटाउन शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसके लिए डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित करने की सलाह दी है। इसकी जांच के बाद ही कारण पता चल सकता है।


जमीन गिरवी रखकर खरीदी थी हाइड्रा मशीन

अब तक की जांच से काशिफ पर कर्ज होने की बात ही सामने आ रही है। काशिफ की उत्तरकाशी में हाइड्रा क्रेन चलती है। इस क्रेन को खरीदने और व्यापर के लिए उसने अपनी जमीन गिरवी रखी थी। यह बात पुलिस को उसकी दूसरी पत्नी के भाई ने बताई है। उसके भाई का कहना है कि काशिफ को गिरवी रखी जमीन को छुड़ाने का भी दबाव था।
विज्ञापन


-

उत्तरकाशी में पलट गई थी मशीन, नहीं है इंश्योरेंस

एक और बात उसे परेशान कर रही थी। काम के दौरान उसकी हाइड्रा क्रेन उत्तरकाशी में पलट गई थी। इससे बड़ा नुकसान हुआ था। मशीन का इंश्योरेंस भी नहीं था। ऐसे में कोई मदद भी नहीं हो सकती थी। इस बीच पत्नी की डिलिवरी होनी थी तो वह उत्तरकाशी से देहरादून आ गया था। ऐसे में उसे सीधी कराने और ठीक कराने का समय भी नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें