फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: श्रीराम राज्याभिषेक की झांकी के साथ रामलीला का हुआ समापन

Fri, 06 Nov 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। क्वांसी में एक नवंबर से आयोजित हुई रामलीला का शुक्रवार को समापन हो गया। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई। स्थानीय युवाओं और महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों ने राम-रावण युद्ध और भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने का जीवंत मंचन किया। श्रीराम के राज्याभिषेक का दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे और पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आयोजकों के अनुसार, क्षेत्र की रामलीला जौनसार-बावर क्षेत्र की सबसे पुरानी रामलीलाओं में है, जो संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखती है। रामलीला समिति ने आयोजन में सहयोग देने वाले कलाकारों और सहयोगियों को सम्मानित किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्यपाल चौहान, सरदार सिंह, शैलेंद्र कुमार, कांतिराम, दिगंबर, अनिल, अमित खन्ना सहित ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें