फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उद्घाटन के एक घंटे बाद छावनी परिषद ने शौचालय में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
I-अधिशासी अधिकारी ने कही निर्माण कार्य पूरा न होने की बात
विज्ञापन

I

I-कार्यालय अधीक्षक की ओर से कार्यक्रम किया गया था जारीI

छावनी बाजार में रविवार की सुबह सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन किया गया और एक घंटे बाद ही बंद कर दिया गया। मुख्य अधिशासी अधिकारी शौचालय का कार्य पूरा न होने की बात कह रहे हैं, जबकि इसके उद्घाटन का कार्यक्रम कैंट कार्यालय की ओर से जारी हुआ था।

चकराता चुंगी चौक के समीप स्थानीय लोगों व पर्यटकों की सुविधा के लिए पुराने शौचालय को तोड़कर नया शौचालय का निर्माण किया गया है। रविवार की सुबह व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर सिंह चौहान, मनोनीत सभासद अनिल चांदना और व्यापार मंडल के सचिव अमित अरोड़ा ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। बताया जा रहा है कि उद्घाटन के मौके पर मुख्य अधिशासी अधिकारी भी पहुंचे थे, लेकिन किसी बात से नाराज होकर वह उद्घाटन से पूर्व ही लौट गए। उद्घाटन के एक घंटे बाद छावनी परिषद ने शौचालय पर ताला लगा दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चौहान ने कहा कि शनिवार को उन्हें कार्यालय अधीक्षक ने कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। कहा कि ताला लगाया जाना व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का अपमान करने जैसा है। कहा कि इसकी शिकायत अध्यक्ष छावनी परिषद से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iमुझे यह जानकारी नहीं थी कि शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। इस संबंध में कार्यालय अधीक्षक का स्पष्टीकरण भी तलब किया जाएगा। निर्माण पूरा होने पर ही शौचालय को प्रयोग में लाया जाएगा।
I

I
I

I-आरएन मंडल, मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषदI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें