फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अब कार्यबंदी नहीं, सांकेतिक धरना देंगे बांध प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखवाड़ बांध प्रभावित बेरोजगार युवाओं का धरना-प्रदर्शन पांचवे दिन भी जारी रहा। समिति के अध्यक्ष संदीप तोमर ने कहा कि लखवाड़ व्यासी बांध के अधिशासी निदेशक राजीव अग्रवाल और लखवाड़ जल विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र बांध प्रभावितों की मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके चलते शुक्रवार से पूर्ण रूप से कार्यबंदी वाले धरने को सांकेतिक में तब्दील कर दिया गया है। कहा कि 15 दिनों तक धरना-प्रदर्शन सुचारू रूप से चलता रहेगा। 15 दिनों के भीतर बेरोजगार युवाओं की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो समिति और बेरोजगार युवाओं को फिर से पूर्ण कार्य बंद करने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस मौके पर अरविंद, धीरज, सूरज, रितिक, अनिल, मंदीप, ऋषभ, जयदीप, कपिल, मनीष, विवेक, अजय, संदीप, रजत, अंकुश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें