फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया कार्यक्रमI

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में श्री देव भूमि इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। वहीं इस मौके पर सीओ रीना राठौर ने छात्र-छात्राओं को कानून का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन




शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर की निदेशक डॉ. प्रो. अनिता रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा, छात्र जीवन में हमेशा दिक्कतें आती हैं पर इससे छात्रों को घबराना नहीं चाहिए। यह अवसर हमें कुछ ऐसा नया सिखा जाते हैं, जो हमारी राह आसान करते हैं। कहा, शिक्षा सभी के लिए आवश्यक है यह हमारे मानसिक विकास, व्यक्तित्व विकास, अच्छे व्यवहार एवं कौशल दक्षता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं, सीओ रीना राठौर ने छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता, महिला छेड़छाड़ एवं महिला अत्याचार रोकथाम के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए ही प्रेरित किया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष श्रीनिवास नौटियाल, निदेशक डॉ. शिवानंद पाटिल, संतोषी शाह, मीनाक्षी रावत, रश्मि नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें