I
I- भू-माफिया लगातार उद्यान और वन विभाग को दे रहे चुनौतीI
तहसील क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंद्रीपुर में बगीचे में रातोंरात 80 पेड़ों पर आरी चल गई। लकड़ी को ठिकाने लगाकर भूमि को समतल कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर पेड़ कट गए और उद्यान व वन विभाग को इसकी खबर तक नहीं लगी। मामले में एक स्थानीय बड़े नेता के रिश्तेदार की संलिप्तता का दावा किया जा रहा है। अब उद्यान विभाग बगीचे का निरीक्षण कर कार्रवाई करने की बात कह रहा है।
भू-माफिया लगातार पेड़ों की कटान कर उद्यान और वन विभाग को चुनौती दे रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी यह सिलसिला नहीं रुक रहा है। प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट पर्यावरण संरक्षण और हरे पेड़ों के अवैध कटान को लेकर मुहीम चला रही है। 14 जनवरी को समिति को शिकातय मिली कि तहसील क्षेत्र के इंद्रीपुर में निजी बगीचे में भू-माफिया ने 80 हरे पेड़ों को काटकर लकड़ी को ठिकाने लगा दिया है। सोमवार को समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।
समिति के अध्यक्ष गिरीश डालाकोटी ने बताया कि बगीचे में कई पेड़ों की ठूंठ मिली हैं। अधिकांश ठूंठ को मशीन से उखाड़कर मैदान को समतल कर दिया गया। बताया कि खसरा संख्या 111, 113 क 52, 113 ख , 116 क, 117 क 53 में हरे पेड़ों का अवैध कटान हुआ है। बताया कि जिस जगह पर पेड़ों को काटा गया है वहां पूर्व में गूगल मैप में हरा भरा बगीचा साफ नजर आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्थानीय स्तर पर संबंधित विभागों की मिलीभगत से बगीचों में हरे पेड़ों की अवैध कटान का काम चल रहा है।
बताया कि इंद्रीपुर में पेड़ों के कटाने के मामले में स्थानीय बड़े नेता के रिश्तेदार की संलिप्तता की बात भी प्रकाश में आई है। गिरीश डालाकोटी ने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से पहले बगीचे की रजिस्ट्री की जाती है फिर रातोंरात पेड़ों की अवैध कटान की जाती है।
Iमामला संज्ञान में आया है। मंगलवार को तहसील प्रशासन की टीम को मौके पर भेजकर बगीचे का निरीक्षण करवाया जाएगा। हरे पेड़ों की अवैध कटान की पुष्टि होने पर बगीचा स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
I
Iमीनाक्षी जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी, देहरादूनI