फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्यूणी बाजार में लग रहा जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
I- पार्किंग न होने से चालक सड़क पर खड़े कर रहे वाहन
विज्ञापन

I

I
I

देहरादून की सीमांत तहसील त्यूणी के मुख्य बाजार में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बाजार में दोपहिया और चौपहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। सड़क किनारे वाहन खड़े होने के चलते आए दिन बाजार में जाम लग रहा है। व्यापारी और लोगों ने थाना पुलिस से यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ पार्किंग का निर्माण करने की मांग की है।



त्यूणी बाजार में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह, मनोज बिजल्वाण, दिनेश चौहान, पीके रावत, अशोक शर्मा ने बताया कि आए दिन बाजार में जाम लग रहा है। सड़क पर घंटों जाम लगा रहता है। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को भी घंटों मशक्कत करनी पड़ती है। तहसील और विभागों में कार्य के लिए आने वाले ग्रामीण भी घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर थाना प्रभारी आशीष रावियान ने बताया कि त्यूणी बाजार में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण जाम की समस्या आ रही है। बसों और सवारी वाहनों के संचालन के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है। इसके चलते सड़क पर जाम लग रहा है। बताया कि थाना पुलिस यातायात के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें