फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पर्याप्त जगह, फिर भी पार्किंग की समस्या से जूझ रहा प्रेमनगर बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
I-सड़कों पर वाहन खड़े होने से सुबह से शाम तक लगा रहता है बाजार में जाम
विज्ञापन

I

I-कैंट बोर्ड बैठक में कई बार प्रस्ताव हुआ पास, लेकिन आज तक नहीं बनी पार्किंगI

आसपास के लगभग पचास गांवों के प्रेमनगर बाजार में जाम की समस्या आम हो गई है। एक तो संकरी सड़क दूसरी और सड़क पर व्यापारियों, रेहडी, ठेली वालों का कब्जा। साथ ही सड़कों पर आड़े तिरछे खड़े वाहनों के कारण सुबह से लेकर शाम तक बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है। पर्याप्त जगह होने के बाद पार्किंग बनाने की फाइल कैंट बोर्ड में सालों से इधर-उधर दौड़ रही है।

दरअसल, कैंट बोर्ड का प्रेमनगर बाजार प्रमुख बाजारों में से एक है। यह बाजार आसपास के करीब पचास गांवों का प्रमुख बाजार है। यहां रोज खरीददारी करने हजारों लोग आते हैं। इसके अलावा आसपास स्कूल, कॉलेज होने से बड़ी संख्या में बाहर की आबादी भी यहां रहती है। लेकिन पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण यहां लोगों को सुबह से शाम तक जाम के झाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन




पार्किंग के अलावा सड़कों पर व्यापारियों, रेहड़ी, ठेली वालों का कब्जा भी जाम का प्रमुख कारण है। त्योहार के मौके पर तो यहां बाजार में पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। पार्किंग के लिए यहा मेन बाजार में गुरुद्वारा के बाद काफी स्थान खाली है।

कैंट बोर्ड इस स्थान को पार्किंग के रूप में विकसित करने के लिए लंबे समय से फाइल दौड़ा रहा है। कई बार कैंट बोर्ड में प्रस्ताव भी पारित हो चुका है, लेकिन आज तक पार्किंग नहीं बन पाई है।



Iप्रेमनगर में पार्किंग की बड़ी समस्या है। यहां गुरुद्वारे के पास कैंट बोर्ड की जमीन खाली पड़ी हुई। इसको पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करने के लिए कई बार कैंट बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित हो हुआ है, लेकिन अभी तक यहां पार्किंग नहीं बनाई गई। आने वाले बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा।
I

I
I

Iविनोद पंवार, सदस्य कैंट बोर्ड
I

Iप्रेमनगर में आसपास के करीब पचास गांवों से लोग खरीदारी करने आते हैं। लेकिन उनके लिए पार्किंग की जगह न होने के कारण लोग सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं। जिससे यहां हमेशा जाम की समस्या बनी रही है। कैंट बोर्ड को चाहिए कि प्रेमनगर में खाली पड़े स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था करें। -शुभम गुसाईं, स्थानीय निवासी
I

Iप्रेमनगर में रोज सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है। इसका प्रमुख कारण सड़क संकरी होने के साथ ही सड़क पर रेहड़ी-ठेली वालों का कब्जा है। प्रेमनगर बाजार में कैंट बोर्ड की काफी जमीन पड़ी है। वहां पार्किंग बनाया जाना चाहिए। -राजेश रावत, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

I

I
I

Iप्रेमनगर के व्यापारी काफी लंबे समय से प्रेमनगर में पार्किंग बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कैंट बोर्ड इस और ध्यान नहीं दे रहा है। इससे आम लोगों को परेशानी हो ही रही है, व्यापारी भी परेशान है। बाजार में जाम होने के कारण व्यापार भी प्रभावित होता है। -राजेश भाटिया, स्थानीय व्यापारीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें