देहरादून। बद्रीश कॉलोनी कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को स्थानीय पार्षद कमली भट्ट से मुलाकात की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने काॅलोनी की समस्याएं बताईं। समिति के अध्यक्ष चित्रपाल सजवाण ने बताया कि कॉलोनी के लिए एक पार्क बनाने की भी मांग रखी गई। पार्षद ने समिति की मांग व समस्याओं के समाधान के लिए मेयर व उच्च अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अशोक बलूनी, देवेंद्र पंवार, विधान रावत, आनंद रावत, रुचि रावत, राजेंद्र रावत, कैलाश जोशी, चतर पुंडीर, चित्रांश सिंह, डाॅ. एसपी सेमवाल, रेखा गोदियाल, देवेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। संवाद