फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हर आठ महिलाओं में एक को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हर आठ महिलाओं में एक को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होता है। लोगों की बेहतर जीवन शैली न होना, पर्यावरणी कारकों की वजह से कैंसर की समस्या बढ़ रही है। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसर है और इसे खुद से जांच करके समय पर पहचाना जा सकता है। 40 साल से अधिक उम्र होने पर महिलाएं खुद से ब्रेस्ट की जांच करके कैंसर के खतरे को पहचान सकती हैं। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. रुनू शर्मा और डॉ. अमित सकलानी ने यह बात कही।
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में डॉक्टर ने ब्रेस्ट कैंसर के खतरों के बारे में लोगों को जागरूक किया। ब्रेस्ट कैंसर के बारे में मिथकों को दूर किया। उन्होंने बताया कि लोगों में यह धारणा है कि ब्रेस्ट कैंसर का खतरा केवल वृद्ध महिलाओं को रहता है, जबकि ऐसा नहीं है। कम उम्र की महिलाओं को भी इसका खतरा रहता है। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. सौरभ तिवारी ने बताया कि भारत में हर साल ब्रेस्ट कैंसर के लगभग 100,000 नए मामले सामने आते हैं, जिनमें से 60 फीसदी से अधिक का पता एडवांस स्टेज में चलता है, इससे ठीक होने की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें