फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिजली कड़कने से ढकरानी पॉवर हाउस के ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
I- पछवादून और जौनसार बावर में कई घंटे गुल रही बिजलीI
विज्ञापन


आकाशीय बिजली गिरने से ढकरानी पॉवर हाउस के पोटेंशियल ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। इससे ट्रांसफार्मर फुंक गया। बारिश और तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर लाइनों में फाल्ट आ गया। इस कारण पछवादून और जौनसार बाबर क्षेत्र में करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

रविवार की सुबह तेज बारिश के साथ कई जगहों पर आकाशीय बिजली कड़की। इस कारण सुबह करीब 9:30 बजे ढकरानी पॉवर हाउस के ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। इससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सूचना पर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रांसफार्मर को ठीक कर शाम 3:30 बजे बिजली आपूर्ति को बहाल की जा सकी। इससे पहले शनिवार की रात को भी पछवादून और जौनसार क्षेत्र में कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। तहसील मुख्यालय कालसी तथा आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह करीब सात बजे बिजली गुल हो गई। इसका असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा। शाम 3 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली न होने से संचार सेवाएं भी प्रभावित हुईं। साहिया तथा आसपास के क्षेत्र में बीते शनिवार की रात्रि को हुई तेज बारिश ने लाइन में कई जगहों पर फाल्ट आ गया। इससे तीन घंटे बिजली गुल रही। रविवार सुबह साढ़े सात बजे बिजली फिर से बाधित हो गई, जो करीब शाम चार बजे बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iभाऊवाला क्षेत्र में चार घंटे गुल रही बिजलीI



भाऊवाला क्षेत्र में बिजली के तारों पर पेड़ों की टहनी गिर गई। इस कारण रविवार की सुबह 5:00 से 9:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। फार्मासिटी में भी करीब दो घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें