फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आरोपी डॉक्टर का अभी तक पुलिस नहीं लगा सकी पता

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्स ने डॉक्टर पर दर्ज कराया है दुष्कर्मा का मुकदमा
विज्ञापन


नर्स से छेड़खानी के आरोपी डॉक्टर का पुलिस पता नहीं लगा सकी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी डॉक्टर हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गया है।

बीते रविवार को नर्स ने मुख्य बाजार निवासी डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। नर्स का आरोप है कि चेकअप के बहाने डॉक्टर ने उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया था। जिस पर परिजनों और ग्रामीणों ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए थे। कोर्ट में भी पीड़िता के बयान दर्ज कराए थे। घटना स्थल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन




जिस आधार पर डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रह हैं। वह फरार है। ऐसी भी आशंका है कि वह राहत पाने के लिए कोर्ट की शरण में पहुंचा हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें