फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जंगल में लगी आग को पुलिस और ग्रामीणों ने बुझाया

विज्ञापन
लाखामंडल में जंगल में लगी आग। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
चकराता। लाखामंडल में राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय के पास जंगल में अचानक आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार सोमवार रात को लाखामंडल में राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय के पास जंगल में आग लग गई। आग तेजी से बढ़ने लगी। स्थानीय ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना चौकी पुलिस को दी। चकराता कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया सूचना पर लाखामंडल चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझा दिया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें