फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विश्वविद्यालय में जुटे देश की 60 नामचीन कंपनियों के एचआर और सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरुराम राय विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट सेल ने राष्ट्रीय एचआर समिट 2024 का आयोजन किया। जिसमें देश की नामचीन कंपनियों, प्रतिष्ठानों, उद्योगों और व्यापार जगत के सीईओ और एचआर विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 60 कंपनियों के एचआर और सीईओ ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन विभाग के सलाहकार जितेंद्र मुदलियार, विशिष्ट अतिथि उनो स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के संस्थापक क्षितिज डोवाल, विशिष्ट अतिथि फ्रैन कनेक्ट के एचआर मनीष कुमार, कुलसचिव डाॅ. अजय कुमार खंड़ी, को-ओर्डिनेटर डाॅ. आरपी सिंह, डाॅ. मनीषा मैंदुली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास ने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और छात्र-छात्राओं को ऐसे रोजगारपरक सम्मेलनों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।



इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर डाॅ. यशबीर दिवान ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवा पेशेवरों की विशेषज्ञता, कौशल और क्षमताओं को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूडी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें