I
IIनेहरू कॉलोनी क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर से अवैध रिफिलिंग करते हुए पुलिस ने दीपनगर के रहने वाले प्रदीप तिवाड़ी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को अवैध रिफिलिंग वालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान नेहरू कॉलोनी पुलिस पुलिस को सूचना मिली कि दीपनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति एलपीजी की अवैध रिफिलिंग करता है। इस पर पुलिस ने दीपनगर स्थित उसकी दुकान पर छापा मारा। वहां से घरेलू गैस के पांच सिलिंडर बरामद हुए। इसके अलावा एक गैस पाईप, एक रेगुलेटर और रिफिलिंग मशीन भी बरामद की गई। बता दें कि पिछले दिनों रायपुर के सहस्रधारा रोड पर अवैध रिफिलिंग के दौरान ही एक घर में धमाका हुआ था। इसमें दो लोग घायल हो गए थे। इसके बाद डीएसओ स्तर पर भी कार्रवाई की गई। बावजूद इसके शहर में अवैध रिफिलिंग पर लगाम नहीं लग पा रही है।I