फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर क्षेत्र में निजी तौर पर बिजली का काम करने वाले व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस प्रथ्म दृष्टया मामला आत्महत्या का मान रही है। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि लाडपुर में एक व्यक्ति ने बेडरूम में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को इमरजेंसी सेवा से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की पहचान सनी रावत निवासी लाडपुर के रूप में हुई। सनी के घर पर उनकी नानी रहती हैं। उनकी पत्नी व बच्चे मायके गए हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें