फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संगठन ने अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रवादी आरटीआई कार्यकर्ता व मानवाधिकार महासंघ भारत की जिला कार्यकारिणी का गठन रविवार को राजपुर रोड स्थित कार्यालय में किया गया। राष्ट्रीय आरटीआई कार्यकर्ता व मानवाधिकार महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह ललकार ने उत्तराखंड में कार्यकारिणी की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह ललकार ने दून जिलाध्यक्ष शिवम भट्ट, जिला महासचिव पारस थपलियाल, जिला कोषाध्यक्ष गौरव नौटियाल, जिला सचिव वैभव पंत, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभिषेक राघव के नाम की घोषणा की। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शिवम भट्ट ने राष्ट्रीय, प्रदेश और गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी का धन्यवाद किया। कहा कि उनके युवा साथियों ने राष्ट्रीय आरटीआई कार्यकर्ता व मानवाधिकार महासंघ भारत में जुड़ने से संगठन को नई उर्जा मिलेगी।
विज्ञापन




इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव वेद गुप्ता, अरविंद मल्होत्रा, राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मनीष, अमित वर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव कृष्ण गोपाल रोहिल्ला, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सेमवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गौसाई, संगठन सचिव हॅमत शर्मा, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष राजेश नाथ, कविता, शौर्य, राजीव, लावन्या और राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें