फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो साल में नहीं चुनी ब्लड बैंक के निर्माण के लिए संस्था, अब दो दिन में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIअमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए आदेश, पेयजल निगम बनाएगा भवन
I
I

I
Iब्लड बैंक निर्माण के लिए दो साल से खाते में जमा हैं 50 लाख रुपये
I
Iजिला अस्पताल में ब्लड बैंक बनाने के लिए 50 लाख रुपये का बजट जारी होने के दो साल बाद भी स्वास्थ्य विभाग कार्यदायी संस्था का चयन नहीं कर सका, लेकिन अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के दो दिन बाद ही स्वास्थ्य सचिव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। जिला अस्पताल में स्थापित होने वाले ब्लड बैंक के लिए पेयजल निर्माण इकाई को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।
I
Iपिछले दिनों डीएम सविन बंसल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग को ब्लड बैंक शुरू कराने के निर्देश दिए थे। पड़ताल में पता चला कि सरकार ने ब्लड बैंक बनाने के लिए दो साल पहले ही 50 लाख का बजट जारी कर दिया था, लेकिन अफसरों ने फाइल को आगे ही नहीं बढ़ाया। ब्लड बैंक के भवन निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन तक नहीं किया गया। बिना भवन के न तो ब्लड बैंक के लिए लाइसेंस मिल सकता है न ही उपकरणों की खरीद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iअमर उजाला ने 24 सितंबर के अंक में इस मुद्दे पर खबर प्रकाशित की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने अफसरों की फटकार लगाते हुए तत्काल ब्लड बैंक के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने के आदेश दिए। बृहस्पतिवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया। डीएम सविन बंसल ने बताया कि आदेश की प्रति मिल गई है। पेयजल निगम की निर्माण इकाई के अफसरों को बुलाकर निर्माण की कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है। बताया कि 10 दिन में पेयजल निगम की निर्माण इकाई एस्टीमेट बनाकर देगी। अभी 50 लाख का बजट खाते में है। बजट अगर कम पड़ा तो जिला स्तरीय मद से ब्लड बैंक के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग का निर्माण होने के बाद ही ब्लड बैंक के लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
I
I

I
I

I
Iब्लड बैंक निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया गया है। संस्था जल्द निर्माण कार्य शुरू कराएगी। - आर राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिवI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें