मॉक अभ्यास को लेकर सात मई को शाम चार बजे देहरादून के पांच स्थानों धारा पुलिस चौकी, ब्लाइंड स्कूल, राजपुर रोड, लक्खीबाग पुलिस स्टेशन, जिलाधिकारी कार्यालय परिसर, एमडीडीए कालोनी आइएसबीटी, आराघर पुलिस चौकी में सायरन-हूटर बजाकर लोगों का सतर्क किया जाएगा। डीएम ने कहा, मॉक अभ्यास का उद्देश्य सिविल डिफेंस सहित आईआरएस सिस्टम को सक्रिय रखना व संभावित आपदा, बाहरी आक्रमण के दौरान किस प्रकार सुरक्षा के उपाय के लिए जनमानस को जागरूक करना है। इस दौरान सायरन बजाकर हवाई हमले से बचने की मॉक अभ्यास करवायी जाएगी, ताकि आम जनमानस संभावित आपदाओं से निपटने के लिए मानसिक रूप से अलर्ट रहें। इस दौरान पर बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। साथ ही ट्रैफिक डायवर्ट भी किया जा सकता है। डीएम ने कहा, नागरिक सुरक्षा के लिए यह केवल अभ्यास मात्र है, इस दौरान घरों में रहें। अनावश्यक गतिविधि न करें। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, यदि कोई अफवाह फैलाता हुया पाया गया तो पुलिस चौकी से संपर्क करें।