फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जौनसार बावर की एकमात्र कृषि मंडी में कोल्ड स्टोरेज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
I- किसान औने पौन दाम पर सब्जियां बेचने का मजबूर
विज्ञापन

I

I
I

I- लंबे समय से उठ रही कोल्ड स्टोरेज बनाने की मांगI



कालसी ब्लॉक के साहिया स्थित जौनसार बावर की एकमात्र कृषि उत्पादन मंडी में कोल्ड स्टोरेज नहीं है। ऐसे में मंडी में किसानों की सब्जियां लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रह पाती हैं। किसानों को नुकसान से बचने के लिए अपनी फसल को औने पौने दाम पर बेचना पड़ता है। स्थानीय काश्तकार लंबे समय से मंडी में कोल्ड स्टोरेज खोलने की मांग कर रहे हैं।



साहिया जौनसार बावर क्षेत्र के 200 गांवों का केंद्र है। यहां किसानों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नगदी फसलों की खेती की जाती है। स्थानीय किसानों के कृषि उत्पादों को बाजार और उचित दाम उपलब्ध करवाने के लिए साहिया बाजार में वर्ष 1967 में कृषि उत्पादन मंडी स्थापित की गई थी। लेकिन 57 साल बीतने के बाद भी मंडी में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन




स्थानीय किसान मौसम के अनुसार नकदी फसलों की खेती करते हैं। यहां हरी मिर्च, धनिया, टमाटर, आलू, लहसुन, शिमला मिर्च, खीरा, अदरक, अरबी आदि की खेती होती है। लेकिन मंडी में कोल्ड स्टोरेज न होने से मौसमी सब्जियां लंबे समय तक नहीं टिक पाती है। जब सब्जियां पुरानी होने लगती है तो उनके दाम भी घटने लगते हैं। किसान के पास दो ही विकल्प होते हैं। पहला औने पौने दाम पर सब्जी को बेचना या सब्जियों को सड़ने के लिए मंडी में छोड़ देना।

मोहन लाल शर्मा, भीमदत्त वर्मा, कुंदन सिंह चौहान, सतपाल राय, दीवान सिंह पंवार, बिरेंद्र सिंह, पूरण सिंह आदि किसानों ने बताया कि कई बार शासन प्रशासन से मंडी में कोल्ड स्टोरेज बनाने की मांग की गई। लेकिन मंडी में कोल्ड स्टोरेज नहीं बना। किसान औने पौने दाम पर अपने कृषि उत्पाद को बेच रहे हैं।
विज्ञापन



Iकोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था के लिए कई बार अधिकारियों को कहा जा चुका है। शासन प्रशासन को भी कई बार अवगत करवाया गया है। एक बार फिर से शासन को कोल्ड स्टोरेज के लिए पत्र लिखा जाएगा। मंडी में कोल्ड स्टोरेज बनना बहुत जरूरी है।
I

I- जगमोहन सिंह चौहान, सभापति, कृषि उत्पादन मंडी, साहियाI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें