शनिवार को पूरी कराई गई चुनावी प्रक्रिया
पूछवादून बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर चल रहे असमंजस पर पूर्ण विराम लग गया है। शनिवार को एसोसिएशन के तय किए गए पदाधिकारियों के नामांकन भरने से लेकर उनके चुनाव की पूरी प्रक्रिया को विधिवत पूरा करा लिया गया। विजयपाल चौधरी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
पछवादून बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से उठापटक चल रही थी। बताते चलें कि चुनाव नहीं कराने व एक-एक पद पर दो-दो पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर कमेटी का गठन कर दिए जाने के बाद अधिवक्ताओं के दो गुट बन गए थे। कुछ अधिवक्ताओं ने कमेटी गठन में उनकी राय नहीं लिए जाने की बात कहते हुए सदन की बैठक बुलाए जाने की मांग की थी।
इसी क्रम में शुक्रवार को एसोसिएशन के सदन की बैठक बुलाकर दो-दो पदाधिकारियों वाली कमेटी को निरस्त कर दिया गया और उसके स्थान पर एक नई कमेटी का गठन किया गया। सदन में गठित की गई कमेटी को विधिवत स्वरूप देने के लिए शनिवार को नामांकन की प्रक्रिया कराई गई, जिसमें हर पद के लिए एक नामांकन किया गया। इसके पश्चात सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
नई कार्यकारिणी में विजयपाल चौधरी को अध्यक्ष, राजेश वर्मा को उपाध्यक्ष, संजय गुप्ता को सचिव, अनिल कांडपाल को उप सचिव, विवेक गुप्ता को कोषाध्यक्ष, आशाराम जोशी को ऑडिटर, बबीता शर्मा को पुस्तकालय अध्यक्ष व अनिल शर्मा, मनोज शर्मा, संदीप बर्तवाल, अनिल गुलेरिया को सदस्य बनाया गया है। चुनाव अधिकारी गुरमेल सिंह राठौर व दिनेश गुरूंग ने बताया कि पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन कराकर पछवादून बार एसोसिएशन ने प्रदेश में ऐतिहासिक कदम उठाया है।