फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदा के बाद पीड़ितों को जिला प्रशासन की ओर से मुहैया करायी आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरखेत में अतिवृष्टि के चलते मची तबाही के पीड़ितों को जिला प्रशासन ने आर्थिक मदद देना शुरू कर दिया है। सोमवार को आपदा प्रभावित 28 परिवारों को 24 लाख 70 हजार नौ सौ रुपये की आर्थिक मदद दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि सभी आपदा पीड़ितों को चिन्हित किया जा रहा है और आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को शिव जूनियर हाईस्कूल मालदेवता में सरखेत आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित किए। साथ ही पीड़ित परिवारों का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा पीड़ितों को तेजी से हर संभव मदद मुहैया कराई जाय। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत का पैदल मार्ग से स्थलीय निरीक्षण किया और राहत कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि आपदा प्रभावित इलाकों में नगर निगम प्रशासन की ओर से मोबाइल टॉयलेट लगाए जाने के साथ ही दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। ताकि ग्रामीणों को मलेरिया, डेेेंगू जैसी बीमारियों से बचाया जा सके। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही उन्हें दवा दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें