फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षक गायब, स्कूल में ताला, नाराज ग्रामीणों ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिक्षकों के गायब रहने से बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं अभिभावक



ग्राम अस्टी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार सुबह विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में तैनात दोनों शिक्षक गायब मिले। विद्यालय भवन पर ताले लटके थे। नाराज पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है।



रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार की सुबह राजकीय प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें प्राथमिक विद्यालय में ताले लटके मिले। विद्यालय में सेवा दे रही शिक्षक सोनल वर्मा और सलोनी अग्रवाल भी विद्यालय में नहीं थे।
विज्ञापन


समिति पदाधिकारियों ने बताया कि दोनों शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित हैं। कहा कि शिक्षकों के विद्यालयों में नहीं आने से क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था चौपट होकर रह गई है। शिक्षा समिति के पदाधिकारियों व मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विद्यालय की स्थिति की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को देने के साथ लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। निरीक्षण के दौरान शिक्षा समिति के अध्यक्ष जसपाल तोमर, महेंद्र सिंह तोमर, भगत सिंह तोमर, महेंद्र सिंह तोमर, प्रदीप सिंह तोमर, बलबीर सिंह तोमर, अनिल सिंह तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन






बयान...



ग्रामीणों ने फोन पर सूचना दी थी लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत उन्हें नहीं मिली है। शिकायत आने पर जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - भुवनेश्वर प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें