फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नवनियुक्त अध्यक्ष का चकराता और त्यूणी पहुंचने पर किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। विगत दिनों देहरादून स्थित अमृत दरबार गुरुद्वारे में एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें छावनी बाजार निवासी चरनजीत सिंह नागपाल परचिनार बिरादरी देहरादून का निर्विरोध प्रधान चुना गया था। सोमवार को कार्यकारिणी सदस्यों के साथ चकराता और त्यूणी पहुंचने पर उनका स्थानीय परचिनार बिरादरी और पंजाबी समुदाय के लोगों ने स्वागत किया। नागपाल मूल रूप से चकराता छावनी बाजार के रहने वाले हैं और वर्तमान में देहरादून रहकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। चकराता पहुंचने पर उन्होंने चौक बाजार स्थित गुरुद्वारे में अरदास के बाद माथा भी टेका। इसके बाद नागपाल और उनकी टीम ने हनोल महासू मंदिर पहुंचकर देवता का आशीर्वाद लिया। हनोल मंदिर में चुनाव संचालन समिति ने उन्हें प्रमाण पत्र भी सौंपा। नागपाल ने कहा कि जल्द ही चकराता, त्यूणी, विकासनगर के समस्त बिरादरी को भी देहरादून बिरादरी के साथ संबद्ध करने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि बिरादरी हित में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके गुरमीत सिंह जायसवाल, कमल जायसवाल, सतपाल सिंह जायसवाल, सचिन कुकरेजा, राजेश कुकरेजा, अनूप चंदन, बंसी कुकरेजा, हरविंदर सिंह रतरा, अनिल चांदना, तरुण कुकरेजा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें