फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चकराता के दो सरकारी स्कूलों में नहीं फहराया गया राष्ट्रध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
I- स्थानीय लोगों ने जताई कड़ी आपत्ति, शीतकालीन अवकाश के चलते बंद थे स्कूलI
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के दो सरकारी विद्यालयों में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रध्वज नहीं फहराया गया। दोनों स्कूलों के बाहर गेट पर ताले लगे थे। विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश चल रहे है, लेकिन शिक्षा विभाग ने गणतंत्र दिवस मनाने के लिए विद्यालयों को आदेश जारी किया था।



शुक्रवार को चकराता तहसील क्षेत्र के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह 9.00 बजे स्थानीय ग्रामीण लांगा पोखरी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा की दोनों विद्यालयों के गेट पर ताले लगे हैं। ग्रामीण सालक राम जोशी, बलराम जोशी, प्रफुल्ल जोशी, मनीश सिंह आदि ने इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी कालसी भुवनेश्वर प्रसाद जदली को दी।
विज्ञापन




बीईओ ने ग्रामीणों को बताया कि विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश चल रहे हैं, लेकिन गणतंत्र दिवस मनाने के आदेश दिए गए थे। ग्रामीणों ने कहा कि यह देश और राष्ट्रध्वज का अपमान है। ग्रामीणों ने लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन





I
I

Iचकराता के दो विद्यालयों में राष्ट्रध्वज न फहराने का मामला संज्ञान में आया है। खंड शिक्षा अधिकारी कालसी को संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेने और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं
I

I
I

I- प्रदीप कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादूनI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें