फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नए वाहन से अतिक्रमण हटाने गई टीम उल्टे पांव वापस लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

I- दुकानों के आगे से सामान हटाने पर भड़के व्यापारी
I

I- अध्यक्ष ने कहा- अवैध ठेली और फड़ पर करें कार्रवाईI

नगर पालिका की टीम सुबह नए सरकारी वाहन में हूटर बजाते हुए मुख्य बाजार में पहुंची। टीम ने अवैध ठेली और फड़ के साथ दुकानों के बाहर फुटपाथ पर रखा सामान हटाकर जब्त करना शुरू कर दिया। इस पर स्थानीय व्यापारी भड़क गए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्रवाई का विरोध करते हुए केवल अवैध ठेली और फड़ हटाने की बात कही। व्यापारियों के तेवर देख पालिका की टीम बैरंग वापस लौट गई।

नगर पालिका ने नया बोलेरो वाहन खरीदा है। वाहन में हूटर भी लगाया गया है। मंगलवार को पालिका की टीम नए वाहन में हूटर बजाते में हुए बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए निकली। टीम ने एक के बाद कार्यवाही करते हुए तीन चार ठेलियों के सामान को जब्त कर लिया। इस बीच टीम ने कुछ व्यापारियों की दुकानों के बाहर रखे सामान को भी हटाना और जब्त करना शुरू कर दिया। टीम ने कुछ व्यापारियों की दुकान से सामान हटाया तो कहीं पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने दुकानों के बाहर से सामान हटाने पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया। सूचना पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता मौके पर पर पहुंचे। उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी से कहा कि त्योहारी सीजन में व्यापारियों के अपनी दुकान के बाहर सामान लगाने पर सहमति बनी थी।

उन्होंने कहा कि बाजार में यातायात और पैदल संचालन अवैध ठेलियों और फड़ों के कारण अवरुद्ध होता है। अवैध ठेलियों और फड़ों पर हटाने और सामान जब्त करने की कार्रवाई होनी चाहिए। इस बीच व्यापारी भी अध्यक्ष का समर्थन करने लगे। यह देख नगर पालिका की टीम सड़क पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को चेतावनी देते हुए मौके से निकल गई।
विज्ञापन




अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी नवनीत गुप्ता ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। सड़क को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। टीम में रविकांत जगमोहन, अनिल गुप्ता, सचिन कुमार, सुभाष, सुरेंद्र वीर सिंह और पर्यावरण मित्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें