फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वच्छ सर्वेक्षण में बढ़ाई जाएगी शिक्षण संस्थानों की सहभागिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने दून विश्वविद्यालय मोथरोवाला में स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत विशेष नागरिक फीडबैक अभियान आयोजित किया। नगर आयुक्त नमामी बंसल की अध्यक्षता में यह पहल युवाओं और शिक्षण संस्थानों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई।कार्यक्रम में विद्यार्थियों, फैकल्टी को शहर में चल रहे विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इसमें घर-घर कूड़ा एकत्र करना, स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक स्थलों की सफाई और शिकायत निस्तारण प्रणाली शामिल थे। नगर आयुक्त ने विद्यार्थियों से संवाद किया। कहा कि युवाओं की भागीदारी शहर को देश के अग्रणी स्वच्छ शहरों में लाने में अहम भूमिका निभाएगी। अभियान में क्यूआर कोड और अन्य माध्यमों के जरिये मौके पर ही फीडबैक दर्ज कराया गया।इस दौरान सुपरवाइजर्स की तैनाती के साथ विवि परिसर में बैनर, स्टैंडीज और कियोस्क लगाए गए ताकि अधिक से अधिक छात्र अभियान से जुड़ सकें। नगर निगम ने सभी नागरिकों से अधिकतम फीडबैक देने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें