II-
शाम 5:44 बजे से रात 7:02 तक रहेगा पूजा का मुहूर्त
I
I
I
I करवाचौथ की पूजा बुधवार को होगी। रात 8 बजकर 26 मिनट पर चंद्रोदय होगा। चांद का दीदार करने के बाद महिलाएं अपने पति के हाथ से पानी पीकर करवाचौथ का व्रत तोड़ेंगी। पूजा का मुहूर्त शाम 5:44 से शुरू होकर रात 7:02 बजे तक रहेगा।
I
Iआचार्य सुशांत राज ने बताया कि करवाचौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 31 अक्तूबर मंगलवार को रात 9:30 बजे से शुरू होगी और एक नवंबर बुधवार को रात 9:19 बजे समाप्त होगी। इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए, द्रौपदी ने पांडवों के लिए करवाचौथ का व्रत किया था। मान्यता है कि करवाचौथ व्रत के प्रताप से महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती रहने का वरदान मिलता है। करवा माता उनके सुहाग की हमेशा रक्षा करती हैं। व्रत सुबह 6:36 बजे शुरू होकर रात 8:26 बजे तक रखा जाएगा।I