फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कोतवाली में हंगामा, आपस में भिड़े व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपटाखा बाजार लगाए जाने को लेकर बुलाई गई बैठक रही बेनतीजा
विज्ञापन

I

Iसनातन धर्म मंदिर में व्यापार मंडल की बैठक आजI



दिवाली पर पटाखा बाजार लगाए जाने को लेकर कोतवाली में बुलाई गई व्यापारियों की बैठक बेनतीजा रही। बैठक में व्यापारियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से दो दिन की मोहलत मांगी है। इसे लेकर व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार को सनातन धर्म मंदिर में बैठक बुलाई है।



बुधवार की शाम को कोतवाली में सीओ भाष्कर शाह की अध्यक्षता में बैठक शुरू की। किसी बात को लेकर दो व्यापारियों में कहासुनी हो गई। दोनों के समर्थन में व्यापारी उतर गए। दोनों पक्षों में तीखी नोक झोंक हुई। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह मामले को संभाला। व्यापारियों के शांत होेने पर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने व्यापारियों के साथ बैठक की लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने व्यापारियों को दो टूक कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जारी होने वाली गाइड लाइन के अनुसार ही दुकानें लगेंगे। अभी तक गाइड लाइन जारी नहीं हुई है। सभी पटाखा व्यापारियों को सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने होंगे। पटाखों की दुकान में कोई दूसरा सामान नहीं बेचा जा सकेगा।
विज्ञापन




व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि कोई भी निर्णय व्यापारियों की सहमति से ही लिया जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से जारी गाइड लाइन को सभी व्यापारी पालन करेंगे। इसे लेकर बृहस्पतिवार को व्यापारियों की बैठक बुलाई गई है। बता दें कि सोमवार को एसडीएम विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन की बैठक में शहर से बाहर डाकपत्थर रोड स्थित मैदान और जैन बालिका इंटर कॉलेज के सामने स्थित खाली मैदान पर पटाखा लगाए जाने पर सहमति बनी थी। कुछ व्यापारियों का आरोप है कि उन्हें विश्वास में लिए बिना ही व्यापार मंडल ने पटाखा बाजार के लिए स्थानों का चयन कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें