फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार तक पहुंचाई जाएगी व्यापारियों के हितों की आवाज : अनिल जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I- अरुण मित्तल को मिली संगठन महामंत्री की जिम्मेदारीI

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला देहरादून (पछवादून) इकाई की बैठक बुधवार को विकासनगर स्थित एक होटल में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन नागलिया और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील मैसोन शामिल हुए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। अरुण कुमार मित्तल को जिला संगठन महामंत्री, मनोज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, एडवोकेट सुरेंद्र मित्तल को विधिक सलाहकार, रिंकू कनौजिया मीडिया प्रभारी, प्रदीप महावर, पंकज गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। हरिओम कोहली, ओमप्रकाश गुप्ता, संदीप महावर, दिनेश महावर, राजेंद्र राज गंगसारी, अमिताभ वर्मा, अनुज सिंघल, अमरजीत सिंह, ऋषभ अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, बाबूलाल गुप्ता, शरद गुप्ता, संजय गर्ग को उपाध्यक्ष चुना गया। रोहित गुप्ता, अंकित कंसल, पंकज महावर, राजेश अग्रवाल, मुकेश वर्मा, आशीष जैन, संजय त्यागी, प्रदीप ठाकुर, आशु महावर, राजीव मंगल, अशोक महावर, प्रमोद गर्ग, पंकज गुप्ता, त्रिभुवन कुमार मित्तल, मनोज गुप्ता को मंत्री बनाया गया। अनिल गोयल और विपिन नागलिया को संरक्षक बनाया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी व्यापारियों से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में व्यापारियों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री चैतन्य अनिल गौड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें