Iमेयर सौरभ थपलियाल ने दो टीबी मरीजों को गोद लिया है। वे इन मरीजों के पोषाहार की जिम्मेदारी उठाएंगे। वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा ने उन्हें निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत करवाया। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि उत्तराखंड को टीबी मुक्त करने का अभियान सिर्फ विभागीय अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक जनचेतना एवं मानवीय उत्तरदायित्व का अभियान भी है। उन्होंने पार्षदों से भी टीबी मुक्त भारत अभियान में जुड़ने का आग्रह किया। इस दौरान मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना आदि मौजूद रहे।I