सेलाकुई। राजा रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में सावन महीने की संग्रांद व वीर शहीद तारु सिंह की शहादत का दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में संगत ने गुरुद्वारा पहुंचकर हाजिरी भरी और गुरबाणी कीर्तन में भाग लिया। इस अवसर पर रागी जत्था रमनदीप सिंह ने गुरमत कीर्तन के साथ कथा विचार किए। उन्होंने संगत को सिख इतिहास की प्रेरणादायक घटनाओं से अवगत कराया और बताया कि तारु सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत सिख धर्म के मूल सिद्धांत त्याग, सेवा और धर्म निष्ठा की याद दिलाती है। सभी लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर आयोजित लंगर में सभी संगतों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद