फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: करवा चौथ के लिए सजनी हो रहीं तैयार, सजना लुटा रहे जमकर प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
I- विकासनगर, हरबर्टपुर, सेलाकुई में करवा चौथ का बाजार तैयार
विज्ञापन

I

I
I

I- हल्के वजन की डिजाइनर ज्वैलरी और ट्रेंडिंग ड्रेस महिलाओं की पसंदI



सुहागिनों के पर्व करवा चौथ के लिए विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई के बाजार सज चुके हैं। बाजारों में आभूषण, कॉस्मेटिक, कपड़ों की दुकानों और ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं नए और ट्रेंडिंग डिजाइन के हल्के वजन वाली आभूषण की रेंज पसंद कर रही हैं। हालांकि मेकअप के सामान, लंहगे, डिजाइनर सूट और साड़ियों की खरीद में महिलाएं कोई कमी नहीं कर रही हैं। ब्यूटी पार्लर भी एडवांस में बुक हो गए हैं। पति भी पत्नी की सजने और संवरने के लिए दिल खोलकर सहयोग कर रहे हैं।



करवा चौथ को लेकर सोमवार से सुहागिनों ने खरीदारी शुरू कर दी। कॉस्मेटिक की दुकानों पर महिलाओं की जबदस्त भीड़ देखने को मिली। नवविवाहिताओं ने सुहाग की निशानी चूड़ा खरीदा। बाजारा में 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक के चूड़ों की खरीदारी हुई। वहीं, कॉस्मेटिक की दुकानों में महिलाओं ने आर्टिफिशियल आभूषण, लिपिस्टिक, मेकअप किट, फाउंडेशन, आई लैश, नेल पॉलिश आदि भी जमकर खरीदे। मुख्य बाजार स्थित राणा ज्वैलरी के संचालक नवीन राणा ने बताया कि बताया कि करवा चौथ के लिए विशेष तौर पर डिजाइनर ज्वैलरी बनवाई गई है। बताया कि महिलाएं लाइट वेट और एवरग्रीन आभूषण दोनों ही पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा मुख्य बाजार, हरबर्टपुर बाजार, सेलाकुई बाजार, सहसपुर बाजार में कपड़ों की दुकानों में बस महिलाएं ही महिलाएं नजर आईं। कुछ महिलाओं ने अपनी तो कुछ ने पति की पसंद से साड़िया, लहंगे, ड्रेस खरीदीं। ब्यूटी पार्लर की दुकानों में पैडीक्योर, मैनीक्योर, वैक्स, फेशियल आदि के लिए दिनभर महिलाओं की भीड़ लगी रही। ब्यूटी पार्लर में करवा चौथ पर सजाने के लिए 800 से 1500 रुपये तक लिए जा रहे हैं। पूरे बाजार में दुकानों के बाहर करवा, दिये, थाली, छलनी, पूजन सामग्री सजाए गए। महिलाओं से अलग-अलग सामान खरीदने के साथ सेट भी खरीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें