फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी के विकास भवन के सामने की मुख्य सड़क बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वे चौक से विकास भवन तक की मुख्य सड़क के गड्ढे आए दिन दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। बारिश के दौरान राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दो माह से बदहाल सड़क की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क से रोजाना भारी संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क के गड्ढों में जलभराव होने से दो पहिया चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। व्यापारी सुमित नेगी ने बताया कि ये सड़क दो महीनों से ऐसे ही खुदी पड़ी है। जलभराव होने पर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। कई बार दो पहिया चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। नगर निगम दो माह से नाली बनाने का काम रहा है, लेकिन काम पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है। मनोहर लाल गांधी ने बताया कि राजधानी का विकास भवन यहां स्थित है, लेकिन फिर भी दो महीने से तो सड़क की स्थिति ऐसी ही है।
बताया कि बरसात में पैदल चलने वालों का इस सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है। उधर, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने बताया कि सीडीओ के साथ सड़क का निरीक्षण किया गया था। अधिशासी अभियंता ने इसका काम शुरू करवा दिया है, जल्द ही पूरा हो जाएगा। वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल ने बताया कि टाइल्स लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। काम रात को किया जा रहा है। दो से तीन दिन में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें