फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर हमला करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शामली से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा था। पुलिस ने मुकदमे में जानलेवा हमले की धारा भी जोड़ दी है। आरोपियों के पास से दो कार भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन




एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि कुलवेंद्र निवासी हरिद्वार केहरी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। गत मंगलवार को वह एक कार में सीएनजी भर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने अपनी कार का हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। लगातार हॉर्न बजने से परेशान कुलवेंद्र ने उसे ऐसा न करने के लिए कहा और थोड़ी देर में पेट्रोल भरने की बात कही। उस वक्त तो कार चालक वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद 10-12 युवकों को अपने साथ लेकर आ गया। इन सभी ने कुलवेंद्र पर हमला बोल दिया।



आरोपियों ने वहां रखी लोहे की रॉड से भी कुलवेंद्र पर हमला किया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इस मामले में कुलवेंद्र की शिकायत पर थाने में मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की और दो आरोपियों सूर्यप्रताप उर्फ प्रिंस और सागर मेहता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इनसे पूछताछ के बाद दीपक निवासी आर्यपुरी मोहल्ला, कैराना का नाम सामने आया। दीपक ही वहां पर कार लेकर आया था। आरोपी दीपक को पुलिस ने शामली से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें