फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुस्तकालय बच्चों के लिए ही नहीं समाज के लिए भी ज्ञान का भंडार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। छावनी बाजार स्थित कैंट इंटर कॉलेज में जयराम सिंह मेमोरियल शिक्षण एवं नारी उत्थान समिति ने पुस्तकालय का निर्माण कराया है। इसके अलावा समिति ने पुस्तकालय में तीन हजार पुस्तकों के साथ ही मेज-कुर्सी उपलब्ध कराई है। सोमवार को पुस्तकालय का शुभारंभ बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर अलीन देब ने किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं समाज के लिए भी ज्ञान का भंडार है। कहा कि सैन्य संस्थान के माध्यम से भी इस पुस्तकालय में जरूरी पुस्तकें उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। समिति के संस्थापक डॉ. रणवीर सिंह ने कहा कि वह विद्यालय के पुरातन छात्र सम्मेलन में सम्मिलित हुए थे तब उन्होंने पुस्तकालय खोलने का निर्णय लिया। इस मौके पर एसडीएम योगेश मेहरा, मुख्य अधिशासी अधिकारी आरएन मंडल, बोर्ड सदस्य अनिल चांदना, श्रीचंद जोशी, हरजिंदर पाल सिह, बर्फ सिह, परीक्षित तोमर, पंकज जैन, दिनेश तोमर, राजेंद्र जोशी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें