माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना वायरस के चलते लागू लॉक डाउन के बीच जंगलों से निकलकर तेंदुआ जैसे जानवर आबादी क्षेत्रों में पालतू जानवरों पर हमला करने लगे हैं। एक घटनाक्रम के तहत वन अनुसंधान संस्थान से सटे गांव बाजा वाले में सोमवार देर रात तेंदुए ने हमला कर बछड़े को मार डाला। ग्रामीणों को घटना की जानकारी तब हुई जब वे सुबह जंगल की ओर गए हालांकि तेंदुए के हमले के संबंध में जब विभाग के अधिकारियों से जानकारी नहीं दी गई तो अधिकारियों ने तेंदुए के हमले से की जानकारी से इनकार किया । बता दें कि लॉकडाउन के बीच राजाजी टाइगर रिजर्व व देहरादून वन प्रभाग के जंगलों से निकलकर हाथी तेंदुए समेत अन्य जानवर आबादी क्षेत्रों में दाखिल हो रहे हैं ।रायपुर , शिमला बायपास , मोथरोवाला , राजपुर, थानों समेत कई इलाकों में हाथी, तेंदुए, आबादी क्षेत्र में दाखिल होकर ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों के लिए भी मुसीबत खड़ी कर चुके हैं । जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में दाखिल होकर ग्रामीणों व जानवरों पर हमला न कर सके इसके लिए विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों की टीमें दिन-रात गश्त कर रही हैं ।गनीमत है कि अभी तक हाथी व तेंदुआ ने इंसानों पर हमला नहीं बोला है।