फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बचत योजनाओं पर अधिकतम ब्याज, न्यूनतम दर पर हो ऋण का इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
I- मोदी सरकार के अंतरिम बजट से दून को कई उम्मीदें
विज्ञापन

I

I
I

I- बजट को आशा भरी नजरों से देख रहे व्यापारी, महिलाएं और आम लोगI

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट आज पेश किया जाएगा। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में बजट से दून के लोगों को बजट से काफी उम्मीदें हैं। दून के व्यापारी, आम लोग और महिलाएं इस बजट से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं।

वैज्ञानिक डाॅ. टीएन जौहर ने कहा कि अंतरिम बजट में सरकार को नौकरीपेशा लोगों का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें बचत योजनाओं पर अधिकतम ब्याज तथा न्यूनतम दर पर बैंक लोन देने की व्यवस्था की जाए। अक्षत जैन ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन ही रोजगार का प्रमुख साधन है। बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पृथक बजट का इंतजाम किया जाए। बजट में रोजगार, खेती, पर्यटन और शहरीकरण के लिए नई योजनाओं और धनराशि की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन




मधु जैन ने कहा कि देहरादून तेजी से उभरता हुआ शहर है। यहां पर शहरी सुविधाओं को विकसित करने के लिए विशेष बजट दिया जाए। स्मार्ट सिटी के नए प्रोजेक्टों के लिए बजट आवंटित कर शहर का विकास किया जाए।

संजय गर्ग ने कहा कि शहर में फ्लाईओवर तथा कई नए फोरलेन रोड-रिंग रोड बनाने की जरूरत है, ताकि शहर के यातायात को नियंत्रित रखा जा सके। इसके लिए सरकार को बजट में प्रावधान करना चाहिए।



मोहन सिंह ने कहा कि देहरादून में अभी स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी कुछ किया जाना शेष है। इसके लिए केंद्र सरकार को बजट में विशेष पैकेज देना चाहिए। दून में प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके, इसका इंतजाम हो।
विज्ञापन


मो. आरिफ ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय को हाईटेक बनाया जाए। नई यूनिवर्सिटी और कॉलेज खोले जाएं। प्रोफेशनल काॅलेजों को खोले जाने की जरूरत है। इसके लिए बजट का इंतजाम हो। बलदेव पाराशर ने कहा कि शहर में नियो मेट्रो और पॉड टैक्सी चलाने की योजना लंबे समय से प्रस्तावित है। लेकिन यह योजना बजट के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें