सुधारीकरण के लिए 12 करोड़ रुपये की दरकार
बिन्हार क्षेत्र को विकासखंड मुख्यालय से जोड़ने वाला लांघा-मटोगी मोटर मार्ग बदहाल स्थिति में है। बीते सात साल से विभाग ने इसकी सुध नहीं ली है। जगह-जगह से पेंटिंग उखड़ चुकी है। हल्की सी बरसात में मलबा आने से सड़क बंद हो जाती है।
बिन्हार क्षेत्र को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए वर्ष 2008 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 16 किमी लंबी सड़क की कटिंग की गई थी। वर्ष 2014-15 में इसका डामरीकरण किया गया, लेकिन उसके बाद विभाग ने इसकी सुध नहीं ली।
सुरक्षा दीवारें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त पड़ी है। पेंटिंग उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं। मोटर मार्ग से पष्टा, जाखन, खुलैत, मदर्सू, चिमायला, कौल, मटोगी, निगरोड़ा समेत एक दर्जन गांव की आबादी जुड़ी है। मटोगी ग्राम सभा के प्रधान कमल सिंह कल्लू, सूरत सिंह, दुलीचंद, राकेश आदि का कहना है कि मार्ग दयनीय स्थिति में है। हर बार बारिश में सड़क बंद हो जाती है।
कई बार ग्रामीणों को श्रमदान कर सड़क दुपहिया वाहनों के लिए खोलनी पड़ती है। स्थानीय जनता लंबे समय से सड़क सुधारीकरण की मांग कर रही है। सड़क बंद होने की स्थिति में लोगों को वाया हथियारी होकर सफर करना पड़ता है। जिसमें ग्रामीणों को 15-20 किमी की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ती है।
Iबयान...
I
I
I
Iवर्ष 2020-21 में सड़क विभाग को हस्तांतरित हुई है। सड़क की पूरी मरम्मत के लिए करीब 12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर ही सुधारीकरण संभव है। सड़क बंद होने पर तुरंत जेसीबी भेज दी जाती है। - प्रवीण सैनी, सहायक अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड देहरादूनI