फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आईटीएम की टीम ने बनाया 144 रन का स्कोर

विज्ञापन
विज्ञापन
देहारदून। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तहत गणेशपुर स्थित जीएसआर क्रिकेट अकादमी, शिमला बाईपास में मुकाबले खेले गए। इसमें आईटीएम की टीम ने राजकीय विश्वविद्यालय मालदेवता के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अमन प्रताप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में शिवम गुड़ाकोटी ने दो ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट झटके। अनस मदरवाल ने भी दो ओवर में पांच रन देकर दो विकेट हासिल किए। प्रतियोगिता में आईटीएम की ओर से भवन नेगी मुख्य अतिथि और रोशन सिंह व अमन चड्ढा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, आयोजन सचिव शहजाद अहमद, सीबी बड़ैती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें